• Tue. Mar 24th, 2026

वृहद रजत जयंती महोत्सव, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 21 अगस्त को आयोजित होंगे कार्यक्रम…..

Spread the love

धमतरी 20 अगस्त 2025

अमृत टुडे।  छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सहित जिले में भी रजत जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कल 21 अगस्त को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जगरानी एक्का ने बताया कि कार्यक्रम में पोषण मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी सहित पोषण आहार की जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही बाल मेला, मेगा हेल्थ कैम्प, तीजा पूरा तिहार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला स्तर पर मेधावी बिटिया सम्मान और विभाग के 25 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

You Missed