• Sun. Aug 2nd, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़

01 अगस्त 2026 । धमतरी में आयोजित कार्यशाला में कृषि और मत्स्य विभागों के समन्वित प्रयासों से 100 फार्म तालाबों में वैज्ञानिक झींगा पालन और जल संसाधन प्रबंधन को बढ़ावा देने की रूपरेखा तैयार की गई; इससे ग्रामीण आजीविका मजबूत होकर किसानों और मत्स्यपालकों की आय में सतत वृद्धि संभव होगी।

विवरण : धमतरी जिले में कृषि और मत्स्य क्षेत्र के समन्वित विकास हेतु आयोजित कार्यशाला में विकास योजनाओं का समेकित रोडमैप तैयार किया गया। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में विभाग, मत्स्य सहकारी समितियाँ और अन्य हितधारकों ने मिलकर 100 चयनित फार्म तालाबों में उच्च लाभदायक झींगा पालन तथा इंडियन मेजर मछलियों के संवर्धन पर सहमति व्यक्त की।

जल संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग, प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और भंडारण सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। आगामी ग्राम सभाओं में नई आजीविका डबरी तथा तालाब निर्माण के प्रस्ताव प्राथमिकता से सम्मिलित किये जायेंगे तथा सहकारी समितियों को आवश्यक ऋण प्रस्ताव 15 अगस्त तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। तत्पश्चात ब्लॉक स्तरीय बैठकों के माध्यम से विस्तृत कार्ययोजना क्रियान्वित की जाएगी, जिससे मत्स्य उत्पादन, मूल्य संवर्धन और ग्रामीण आय में दीर्घकालिक सुधार संभव होगा।

Leave a Reply