Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सेन को सौंपी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन कुमार घोष ने उन्हें प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने शुभकामनाएं दीं। राहुल सेन आगामी एक माह में प्रदेश शाखा का गठन कर राष्ट्रीय कार्यालय को सूचना देंगे।

अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन कुमार घोष ने वरिष्ठ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता राहुल सेन को छत्तीसगढ़ का प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने नई जिम्मेदारी पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। राहुल सेन वर्ष 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में समाचार इक्कीस के राज्य प्रमुख एवं संपादक सहित विभिन्न सामाजिक और पत्रकार संगठनों में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। नियुक्ति के बाद उन्होंने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट्स वेलफेयर यूनियन के प्रदेश संयुक्त सचिव (State Joint Secretary) एवं हेल्पिंग ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन के प्रदेश पीआरओ (State PRO) राहुल सेन पत्रकारिता व जनसेवा से जुड़े विभिन्न संगठनों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।




