• Sun. Nov 1st, 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर रायपुर रेल मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन, एकता दौड़ में उमड़ा उत्साह…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद के नेतृत्व में सेक्रेसा स्टेडियम से एकता दौड़ का शुभारंभ हुआ, जिसका समापन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में हुआ।

विवरण: रायपुर रेल मंडल में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद के नेतृत्व में सेक्रेसा स्टेडियम, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी से एकता दौड़ का शुभारंभ हुआ, जो मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक चली। कार्यक्रम में रायपुर रेल मंडल के अधिकारी, कर्मचारी तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण तथा देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने में दिए गए योगदान को भी स्मरण किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर मनाया जाता है।

Leave a Reply