• Sat. Oct 31st, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

रायपुर में दिवाली से पूर्व नगरीय निकायों के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर सभी निकायों को 164 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई है, ताकि कर्मचारियों को वेतन एवं भत्तों का भुगतान त्योहार से पहले सुनिश्चित किया जा सके। विभाग द्वारा समय से पहले राशि जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विवरण : दिवाली के पर्व से पूर्व छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कहा है कि सभी निकायों के कर्मचारियों को निश्चित रूप से समय पर वेतन मिलेगा। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर आवश्यक निर्देश जारी किए जाते हैं तथा संचालनालय स्तर से जारी होने वाली राशि को समय से पहले उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि दिवाली के त्योहार को देखते हुए त्योहार से पूर्व सभी कर्मचारियों के वेतन एवं भत्तों का भुगतान सुनिश्चित किया जाना है। इस उद्देश्य से नगरीय निकायों को 164 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई है। इस राशि से लंबित वेतन, पेंशन तथा स्वच्छता दीदियों के मानदेय का भुगतान किया जा सकेगा। इससे कर्मचारियों और पेंशनधारियों को त्योहार के दौरान आर्थिक कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विभाग का उद्देश्य है कि नगरीय निकायों में वेतन, पेंशन एवं अन्य आवश्यक भुगतान समय पर पूरे हों। इससे स्वच्छता, नागरिक सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक सेवाओं का संचालन भी निर्बाध रूप से जारी रहेगा। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सभी भुगतानों की नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।

Leave a Reply