अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़
राहुल गांधी के नेतृत्व में होगी महारैली, कांग्रेस ने कहा—लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता करेगी अपनी आवाज बुलंद
विवरण: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस की महारैली आयोजित होने जा रही है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली इस रैली में देशभर से कार्यकर्ता शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।
कांग्रेस ने वोट चोरी तथा मौलिक अधिकारों को लेकर मुद्दा उठाया है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता से रैली में भाग लेने की अपील की है। कार्यकर्ताओं से रामलीला मैदान पहुंचकर लोकतंत्र को बचाने के लिए अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया है।



