• Fri. Mar 27th, 2026

अभियोजन अधिकारियों को नवीन कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण…..

ByPreeti Joshi

Aug 25, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##छत्तीसगढ़, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभियोजन अधिकारियों, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #अरुण देव गौतम, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #नवा रायपुर, #नवीन कानूनों, #निदेशालय लोक अभियोजन छत्तीसगढ़, #न्यूजछत्तीसगढ़, #प्रभावी क्रियान्वयन, #प्रशिक्षण कार्यक्रम, #महानदी मंत्रालय भवन, #महानिदेशक, #राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #सभागार, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

रायपुर, अमृत टुडे। नवा रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन के सभागार में आज अभियोजन अधिकारियों को नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर निदेशालय लोक अभियोजन छत्तीसगढ़ के महानिदेशक अरुण देव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रायपुर  विनय कुमार प्रधान एवं  शैलेश शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के क्रियान्वयन संबंधी विषयों पर मार्गदर्शन दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रधान एवं अतिरिक्त सचिव विधि एवं विधायी  चन्द्र कुमार कश्यप ने वीसी के माध्यम से साक्ष्य परीक्षण, प्रक्रिया संबंधी जटिलताओं तथा नवीन कानून के क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी।

अतिरिक्त सचिव विधि एवं विधायी कार्य विभाग  कश्यप तथा अतिरिक्त संचालक लोक अभियोजन  के.एस. गावस्कर ने अपील एवं पुनरीक्षण प्रस्तावित करने के आधार और प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला। हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी के सहायक प्राध्यापक  प्रवेश राजपूत ने नवीन आपराधिक कानून में सम्मिलित नये प्रावधानों एवं उनके क्रियान्वयन संबंधी पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में शामिल अधिकारियों के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

राज्य स्तरीय इस प्रशिक्षण में अभियोजन विभाग के संयुक्त संचालक, उपनिदेशक, सहायक निदेशक एवं सहायक जिला अभियोजन अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन निदेशालय लोक अभियोजन नया रायपुर द्वारा किया गया। इसमें अतिरिक्त संचालक  के.एस. गावस्कर, उपनिदेशक  मीना जगदल्ला एवं  पदमा साहू, सहायक निदेशक  सोहन साहू,  राकेश कुमार सिंह,  मंजू नेमा,  कुंवर रत्नेश सिंह, शिवानी बोरकर, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, दिलीप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply