• Tue. Mar 24th, 2026

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने की पत्रकारों से चर्चा…..

ByPreeti Joshi

Aug 27, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##छत्तीसगढ़, ##दीपक बैज, ##प्रदेश कांग्रेस, ##मुख्यमंत्री, #Amrit, #AMRIT TODAY, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अध्यक्ष दीपक बैज, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #अस्त व्यस्त, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #जन जीवन, #तुरंत मुआवजा वितरित, #निवेश, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पत्रकारों से चर्चा, #प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, #बस्तर, #बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, #भारी बारिश, #मार्ग बाधित, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #विदेश, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

बस्तर में भारी बारिश सरकार राहत कार्य शुरू करे, मुआवजा दे

रायपुर, अमृत टुडे । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अनेकों मार्ग बाधित हो गए है, दर्जनों गांव डूब गए है, उनका बाकी जगहों से संपर्क टूट गया है लोगों के मकान गिर गए है, मवेशी बह गए है। कई जगह वाहनों के बहने डूबने की खबरें आ रही एक पर्यटक परिवार बह गया परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। जनता बाढ़ से बहुत परेशान है। हमारी मांग है सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तुरन्त राहत एवं बचाव कार्य शुरू करे। ग्रामीणों को हुए नुकसान का आंकलन कर तुरंत मुआवजा वितरित किया जाए।

मुख्यमंत्री निवेश लाने विदेश गये है, राज्य में 4288 कंपनियां बंद हो चुकी है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विदेश से निवेश लाने का दावा कर जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद 4288 कंपनिया बंद हो चुकी है। महंगी बिजली, उद्योग विरोधी नीति के कारण राज्य के उद्योग दम तोड़ रहे है। यहां पूर्व में संचालित स्पंज आयरन, रोलिंग मिलें, राइस मिल, सहकारी शक्कर कारखानें सरकार की उपेक्षा और उद्योग विरोधी नीतियों के चलते बंद हो गए हैं। मुख्यमंत्री बताये ऐसे में कैसे राज्य में बाहर से निवेश आयेगा? सरकार बताये कि इतनी बड़ी संख्यायें कंपनियां बंद कैसे हुई है?

एनएचएम कर्मचारियों की मांग को पूरा करने के बजाय बर्खास्त करने की धमकी देना अनुचित

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 16000 से अधिक नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के कर्मचारी हड़ताल पर है। भाजपा सरकार एनएचएम कर्मचारियों से किये गये वादे को पूरा करने के बजाये उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी दे रही है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान मोदी की गारंटी के नाम से एनएचएम कर्मचारियों को सरकार बनने तत्काल बाद नियमितीकरण करने का वादा किया था।

21 महीना सरकार बने हो गया है, लेकिन अभी तक उन्हें नियमित क्यों नहीं किया गया? अब सरकार एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को केंद्र सरकार का मामला बताकर जिम्मेदारी से क्यों भाग रही है? जब मोदी की गारंटी नाम दिया गया तब क्या भाजपा ने सोचा नहीं था की गारंटी कैसे पूरी होगी? डबल इंजन की सरकार में एनएचएम कर्मचारियों की मांग पूरी होने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए? सरकार तानाशाही बंद करें, हड़ताली कर्मचारियों की मांगे माने।

50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ मोदी सरकार की कूटनीतिक विफलता

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने आज से भारत के उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया। यह मोदी सरकार की कूटनीतिक विफलता है। हमारे बहुत से उद्योगों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। मोदी तो खुद को ट्रंप का दोस्त बताते थे, उनके जीतने के लिए भाजपाइयों ने देश भर के मंदिरों में हवन किया था। अब मोदी इसके खिलाफ स्टैंड क्यों नहीं लेते?
यदि वह हमारे उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ लगा सकता है तो हमें भी अमेरिकी उत्पादों के साथ वैसा ही करना चाहिए। भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है उनको भी हमारी जरूरत है।

भाजपा कार्यकर्ता ने मांगी इच्छा मृत्यु

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं की रक्षा नहीं कर पा रही है। एक खबर आई है कि सूरजपुर के भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री विशंभर यादव ने मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु मांगी है। यादव दो साल पहले रायपुर में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी की सभा में शामिल होने कार्यकर्ताओं के साथ आ रहे थे, रास्ते में बस दुर्घटना का शिकार हो गयी और यादव बुरी तरह से घायल हो गये। उनका इलाज में घर बार सब बिक गया। 35 लाख रू. से अधिक खर्च हो गया। वे परमानेंट विकलांग भी हो गये है, बेड पर पड़े है, भाजपा की सरकार भी बन गयी लेकिन भाजपा अपने इस कार्यकर्ता को भूल गयी। अनेको नेताओं से उन्होनें मद्द मांगी लेकिन कोई भी सामने नहीं आया। आज बेबसी और आर्थिक तंगी का शिकार होकर वे मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु मांग रहे। कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताने वाली भाजपा का यह असली चरित्र है।

Leave a Reply

You Missed