Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
राजधानी रायपुर से लगे बिरगांव में किसान मोर्चा द्वारा किसान श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों और श्रमिकों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रमिकों को समर्पित है और इसी भावना के साथ श्रमिक महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन और स्तरहीन राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जनता कांग्रेस की राजनीति और कार्यशैली को भलीभांति समझ चुकी है।
विवरण: बिरगांव में किसान मोर्चा द्वारा किसान श्रमिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों और श्रमिकों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रमिकों को समर्पित है। इसी भावना के साथ राजधानी रायपुर में श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन किया गया, जबकि बिरगांव में सैकड़ों किसानों और मजदूरों को सम्मानित किया गया। कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है और झूठे आरोपों के सहारे सत्ता में लौटना चाहती है।




