• Sat. Sep 19th, 2026
Spread the love

Amrit Today, Raipur Chhattisgarh

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ड्रॉइंग एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं तकनीक सहित विभिन्न विषयों को अपनी कला में स्थान दिया। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों की कलाकृतियों को देखा और उनका उत्साहवर्धन किया।

विवरण: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए ड्रॉइंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी कला-कौशल और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिली। विद्यार्थियों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से देश की प्रगति, आत्मनिर्भरता, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं तकनीक सहित विभिन्न विषयों को अपनी कला में स्थान दिया। रंगोली के माध्यम से भी विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से विकसित भारत की सुंदर तस्वीर को कागज और रंगों में जीवंत रूप से उकेरा है। विद्यार्थियों की कलाकृतियों में केवल रंग और आकृतियां ही नहीं, बल्कि उनके सपने, उनकी सोच और देश के भविष्य को लेकर उनकी कल्पनाएं भी दिखाई देती हैं।

Leave a Reply