Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत कैंसर रोग विभाग द्वारा विशेष परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 35 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 13 मरीजों को आगे के उपचार के लिए आईपीडी में भर्ती किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का चिकित्सकीय मूल्यांकन कर आवश्यक जांच और उपचार संबंधी सलाह दी।
विवरण: छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत कैंसर रोग विभाग द्वारा गैर-संचारी रोगों एवं कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान तथा उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को आयोजित शिविर में कुल 35 मरीजों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का चिकित्सकीय मूल्यांकन कर आवश्यक जांच, आगे के उपचार तथा नियमित चिकित्सकीय निगरानी के संबंध में सलाह दी गई। इनमें से 13 मरीजों को बेहतर उपचार एवं आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया के लिए आईपीडी में भर्ती किया गया। कैंसर रोग विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रहास ध्रुव ने कहा कि कैंसर का प्रारंभिक अवस्था में पता चलने पर उसका उपचार अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।




