राजनांदगांव, अमृत टुडे।
सोसाइटी एवं कॉलोनी सुरक्षा को लेकर बैठक
कॉलोनी में आने वाले बाहरी व्यक्तियों की सूची संबंधित थाना में जमा कराने के निर्देश दिए गए।
सोसाइटी व कॉलोनी गेट पर सुरक्षा गार्ड अनिवार्य व्यवस्था करने के लिए कहा गया।
सोसाइटी परिसर में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे, रोशनी एवं रिकॉर्डिंग स्टोरेज की व्यवस्था अनिवार्य बताई गई।
लंबे समय तक घर खाली छोड़ने वाले परिवारों की जानकारी कॉलोनी अध्यक्ष को देना आवश्यक होगा।
कॉलोनी में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
बैठक में थाना प्रभारी बसंतपुर एमन साहू, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
पुलिस कंट्रोल रूम स्थित जन संवाद कक्ष में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन ने विभिन्न सोसाइटी एवं कॉलोनियों के पदाधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में कॉलोनी स्तर पर सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में वैशाली ने स्पष्ट किया कि कॉलोनी एवं सोसाइटी में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सूची संबंधित थाना में जमा की जानी चाहिए।

साथ ही कॉलोनी परिसर में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे, रोशनी और रिकॉर्डिंग स्टोरेज की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त,
यह भी कहा गया कि जो परिवार लंबे समय तक घर खाली छोड़कर बाहर जाते हैं, उनकी जानकारी कॉलोनी अध्यक्ष के पास होना आवश्यक है।

कॉलोनी क्षेत्र में किसी संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील भी की गई।
इस बैठक में थाना प्रभारी बसंतपुर एमन साहू, विभिन्न सोसाइटी एवं कॉलोनी के पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


