• Thu. Feb 5th, 2026
Spread the love

विकास की राह या विनाश का रास्ता? बस्तर में बोध घाट परियोजना से हजारों लोग होंगे बेघर

बस्तर में बोध घाट परियोजना का असर: सैकड़ों परिवार डुबान क्षेत्र में, विस्थापन की तलवार लटकी

जगदलपुर , अमृत टुडे । भाजपा की सरकार द्वारा बस्तर में बनाई जा रही बोध घाट परियोजना के कारण 55 से अधिक गांवों के लोग डुबान क्षेत्र में आ जाएंगे, जिससे हजारों लोग अपने घरों से बेघर हो जाएंगे।

यह स्थिति उन ग्रामीण आदिवासियों के लिए अत्यंत चिंताओं का कारण बन गई है, जो इस परियोजना के चलते अपनी भूमि और आवास खोने के डर से लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।

इस संदर्भ में,
आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी चिंताओं और समस्याओं को विस्तार से प्रस्तुत किया और परियोजना के नकारात्मक प्रभावों के बारे में उन्हें जानकारी दी।

इस मुलाकात के दौरान,
काफी देर तक चर्चा चली, जिसमें विभिन्न प्रकार के विकल्पों पर विचार किया गया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वह जल्दी ही ग्रामीणों के साथ एक बड़ी बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें बोध घाट परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

इस बैठक में ,
ग्रामीणों की चिंताओं को सुनने और समझने के साथ ही, परियोजना के संबंध में आगे की रणनीति तैयार करने का भी निर्णय लिया गया।

यह कदम स्थानीय समुदाय की भलाई को ध्यान में रखते हुए उठाया जाएगा, ताकि उनकी आवाज को संसद और प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी रूप से उठाया जा सके।

Leave a Reply