• Thu. Feb 5th, 2026

“धर्मापुर प्राथमिक शाला में रक्षा टीम का जागरूकता कार्यक्रम, गुड टच-बैड टच सिखाया”…..

Spread the love

राजनांदगांव , 03 फरवरी 2026

अमृत टुडे।

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में कक्षा 1-8 छात्रों को ट्रेनिंग”

राजनांदगांव के ग्राम धर्मापुर प्राथमिक शाला में रक्षा टीम ने जागरूकता कार्यक्रम किया। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के 79 छात्रों को गुड टच-बैड टच, पॉक्सो बॉक्स उपयोग, डिजिटल सुरक्षा सिखाई। मोबाइल के दुष्प्रभाव बताए, अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराया। बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास।amrittoday.in

“विवरण: एस पी अंकिता शर्मा के निर्देशन में धर्मापुर प्राथमिक शाला में रक्षा टीम ने कार्यक्रम आयोजित किया। महिला आरक्षक रीनू मेश्राम, कौशिल्या साहू, आरक्षक अमित जाटवर व वाहन चालक शेषनारायण सिंहा ने सरल भाषा में गुड टच-बैड टच समझाया।

पॉक्सो बॉक्स उपयोग, असहज स्थिति में भरोसेमंद को बताना सिखाया। मोबाइल अत्यधिक उपयोग के नुकसान बताए। शिक्षकों को अभिव्यक्ति ऐप की ट्रेनिंग दी। 79 छात्र-शिक्षक उपस्थित।
उद्देश्य: आत्मविश्वास बढ़ाना, सुरक्षित वातावरण। स्कूल परिवार ने सराहना की।

Leave a Reply