• Fri. May 8th, 2026

“स्ट्रॉन्ग वुमन पावर क्लब रायपुर के एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य नारी सम्मान समारोह”…..

Spread the love

रायपुर ,04 फरवरी 2026

अमृत टुडे। स्ट्रॉन्ग वुमन पावर क्लब द्वारा अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर वृंदावन हॉल में आयोजित नारी सम्मान समारोह महिला शक्ति का प्रतीक बना।

विभिन्न क्षेत्रों की सशक्त महिलाओं को सम्मानित कर क्लब ने आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।amrittoday.in

महिला सशक्तिकरण को समर्पित संस्था स्ट्रॉन्ग वुमन पावर क्लब, रायपुर द्वारा अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल के पूर्ण होने पर वृंदावन हॉल में भव्य नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

यह आयोजन महिला शक्ति, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता का सशक्त उदाहरण बना।

कार्यक्रम में मीडिया, कला एवं संस्कृति, खेल, विधि (एडवोकेट), समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मंच से सम्मानित किया गया।

मीडिया जगत में निष्पक्ष पत्रकारिता, खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कानूनी क्षेत्र में न्याय के लिए संघर्ष तथा समाजसेवा में निरंतर योगदान देने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रतीक प्रदान किए गए।amrittoday.in

सम्मानित महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।

क्लब का उद्देश्य महिलाओं को एकजुट कर आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को और आकर्षक बना दिया।amrittoday.in

amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed