Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
इंदौर के होटल जार्डिन में संपन्न हुआ मिस एंड मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले। देशभर की प्रतिभाओं ने रैंप वॉक, ग्रूमिंग और आत्मविश्वास से जीता जूरी व दर्शकों का मन। श्वेता बावनकर, सोनाली कोठारी, चंचल साहू सहित कई विजेताओं को ताज पहनाया गया। दीप्तिशिखा नागपाल सहित गणमान्य हस्तियों ने दी आशीर्वाद।

विवरण: मध्य प्रदेश के इंदौर में 07 सितंबर 2026 को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिस एंड मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2026 सीजन 7 का भव्य ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। होटल जार्डिन के मंच पर देशभर से आईं चुनिंदा प्रतिभाओं ने बेहतरीन रैंप वॉक, ग्रूमिंग, आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। विभिन्न श्रेणियों में श्वेता अविनाश बावनकर को मिसेज इंडिया यूनिवर्स, दीपाक्षा जैन को मिसेज इंडिया यूनिवर्स एशिया, सोनाली कोठारी को मिस इंडिया यूनिवर्स, चंचल साहू को मिस इंडिया, नैनी तिवारी को मिसेज इंडिया वर्ल्ड, सोनू बलवाड़ा को मिसेज इंडिया ग्लोबल, खुशबू शर्मा को मिसेज इंडिया अर्थ, उन्नति शुक्ला को मिसेज इंडिया, सथ्य सरोज को मिसेज इंडिया दिवा और आर्या साहू को मिस इंडिया किड्स का खिताब मिला।

दीप्तिशिखा नागपाल, ममता पटेल, आकांक्षा राजपूत, हैदर खान, आदित्य यशवर्धन, मृत्युंजय कुमार, राजिक खान और लक्ष्मी नारायण लाहोटी जैसे गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। ग्रूमर नील सिंह, मेकअप आर्टिस्ट अनामिका राय, दीपा टापंग, जयश्री, डॉक्टर कविता कुंभाज और तपस्विनी ने प्रतिभागियों को तैयार करने में अहम सहयोग दिया। जूरी में ममता प्रसाद, पूनम साहू, रुचि मंशानी, प्रिया तिवारी, सलोनी ग्रेहवाल और चंचल शामिल रहे। आयोजक वीएमएस का कहना है कि इस मंच का उद्देश्य देश के कोने-कोने से छुपी महिला और बच्चों की प्रतिभाओं को प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म देना है ताकि वे समाज में नई पहचान बना सकें और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित हों।




