• Thu. Sep 24th, 2026

सिम्स बिलासपुर में हाई रिस्क गर्भावस्था पर आहार एवं पोषण परामर्श कार्यक्रम, सेवा संकल्प अभियान के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर दी गई चिकित्सकीय जानकारी…..

Spread the love

Amrit Today, Bilaspur Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स बिलासपुर में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत हाई रिस्क गर्भावस्था में आहार एवं पोषण परामर्श कार्यक्रम हुआ। चिकित्सकों ने गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों, प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल, स्त्री रोग समस्याओं और परिवार नियोजन पर जानकारी दी। डाइटिशियन ने संतुलित आहार, पर्याप्त पोषण और स्तनपान संबंधी परामर्श दिया। हाई रिस्क गर्भावस्था वाली महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर विशेषज्ञ सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

विवरण – छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स बिलासपुर में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत हाई रिस्क गर्भावस्था में माताओं के आहार एवं पोषण संबंधी परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता रमन जोगी तथा शिशु रोग विभाग की डॉ. पूनम अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित हुआ।

चिकित्सकों द्वारा गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों, प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल, स्त्री रोग संबंधी समस्याओं तथा परिवार नियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। डाइटिशियन प्रांजल श्रीवास्तव ने गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों को संतुलित आहार, पर्याप्त पोषण, स्तनपान तथा उचित आहार के संबंध में परामर्श दिया। विशेष रूप से हाई रिस्क गर्भावस्था वाली महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, चिकित्सकीय सलाह का पालन करने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

You Missed