• Tue. Nov 10th, 2026

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एंटी करप्शन ब्यूरो) का अधिकारी बन धमकाने और ढाई लाख का सामान ले जाने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार…..

Spread the love

Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh

धमतरी के रुद्री थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(एंटी करप्शन ब्यूरो) का अधिकारी बनकर घर में घुसने, गोली मारने की धमकी देने और ढाई लाख रुपये का सामान ले जाने के प्रकरण में फरार आरोपी हितेश सिंह गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे कारागार भेज दिया गया। अभियान जारी है।

विवरण: पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में रुद्री पुलिस को सफलता मिली है। सिविल लाइन रुद्री थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 62/2026 के फरार आरोपी हितेश सिंह को बाईस सितंबर को गिरफ्तार किया। आरोप है कि आरोपी साथियों सहित स्वयं को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का बड़ा अधिकारी बताकर प्रार्थी के घर में अनधिकृत रूप से घुसा और गोली मारने की धमकी दी। आरोपियों ने लैपटॉप, वनप्लस पैड तथा 8 मोबाइल लेकर चले गए थे। सामान की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। प्रकरण में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर कारागार भेजा गया।

Leave a Reply