• Thu. Aug 13th, 2026
Spread the love

दंतेवाड़ा, अमृत टुडे। दंतेवाड़ा मालेवाही थाना क्षेत्र के सातधार-मालेवाही मार्ग पर नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से सड़क किनारे लगभग 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर बम (IED) लगाया था।

सूचना मिलते ही सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन बारसूर, मालेवाही थाना और बारसूर पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुँची। जवानों ने पूरी सतर्कता के साथ इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और आईईडी को सुरक्षित तरीके से निकालकर निष्क्रिय किया।

बताया जा रहा है कि अगर यह विस्फोट होता, तो मौके पर मौजूद जवानों या आम नागरिकों को भारी नुकसान पहुँच सकता था। सुरक्षाबलों की तत्परता और सतर्कता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

गौरतलब है कि बीते सितम्बर माह में भी इसी इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ 195वीं बटालियन के दो जवान घायल हुए थे।

Leave a Reply

You Missed