धीरेंद्र शास्त्री का चमत्कारी दरबार: पर्ची से दूर हुईं भक्तों की परेशानियां”….
“छत्तीसगढ़ में दिव्य दरबार, धीरेंद्र शास्त्री ने सुनी भक्तों की अर्ज़ी”….
रायपुर, अमृत टुडे। गुढ़ियारी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान, प्रतिष्ठित कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिव्या दरबार का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने पर्ची के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया।

इस समय,
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छत्तीसगढ़ की पावन धारा में अपनी धार्मिक कथा प्रस्तुत करने के लिए पहुंचे हुए हैं।
कथा के तीसरे दिन,
जिस दिन दिव्या दरबार का आयोजन किया गया, वहां भक्तों की एक विशाल संख्या उपस्थित थी।

भक्त श्रद्धालु अपने संकटों और समस्याओं के समाधान के लिए अर्जी लगाते नजर आए, और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
यह दृश्य दर्शाता है कि किस तरह पंडित शास्त्री की विशेष कथा और दिव्या दरबार ने लोगों की आस्था और विश्वास को एक नई ऊर्जा प्रदान की।



