केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुढाडे के सामने कार्यकर्ताओं ने रखी अपनी राय,,,हर कार्यकर्ता बना संगठन सृजन का सहभागी
हर कार्यकर्ता संगठन सृजन का भागीदार – आरंग व अभनपुर की बैठकों में दिखा जोश
कांग्रेस का फोकस ‘वर्कर-फर्स्ट’ मॉडल पर, संगठन सृजन में कार्यकर्ता रख रहे राय
पद नहीं, सहभागिता है प्राथमिकता – संगठन सृजन अभियान में गूंजा कार्यकर्ता की आवाज़
रायपुर ,अमृत टुडे। संगठन सृजन अभियान की निरंतर कड़ी में आज रायपुर ग्रामीण जिला के अंतर्गत आने वाले आरंग एवं अभनपुर विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं।
इन बैठकों में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार व सुझाव रखे।

आरंग विधानसभा की बैठक राजीव भवन आरंग में संपन्न
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आरंग विधानसभा के अंतर्गत आने वाले तीन ब्लॉकों की बैठक राजीव भवन, आरंग में संपन्न हुई।
बैठक में बड़ी संख्या में ब्लॉक, वार्ड और बूथ स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने केंद्रीय पर्यवेक्षक के समक्ष अपनी राय रखी और संगठन सृजन अभियान को कांग्रेस पार्टी के लोकतांत्रिक स्वरूप का जीवंत उदाहरण बताया।
अभनपुर विधानसभा की बैठक गायत्री भवन, अभनपुर में संपन्न
अभनपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले तीन ब्लॉकों की बैठक गायत्री भवन, अभनपुर में आयोजित की गई,इस बैठक में जनप्रतिनिधियों, संगठन पदाधिकारियों, ब्लॉक, वार्ड एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

सभी उपस्थित जनों ने संगठन की मजबूती के लिए अपने-अपने विचार रखे और एकजुट होकर पार्टी के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गुढाडे ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कार्यकर्ता की राय को सर्वोपरि रखने वाला अभियान है।
कांग्रेस की आत्मा उसका कार्यकर्ता है, और वही संगठन की दिशा तय करेगा।
केंद्रीय पर्यवेक्षक ने सभी से वन टू वन चर्चा करते हुए कहा कि यह अभियान केवल पद चयन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की भागीदारी और विश्वास को पुनर्स्थापित करने का आंदोलन है।
इस दौरान पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू धनेंद्र साहू शिवकुमार डहरिया पूर्व विधायक शैलेश पांडे धीरज बाकलीवाल पूर्व विधायक विकास उपाध्याय उधोराम वर्मा पल्लवी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।




