• Thu. Feb 5th, 2026

बिहार में भाजपा केंचुआ गठबंधन से जनादेश का अपहरण – दीपक बैज*

ByAmritToday

Nov 14, 2025 ## कांग्रेस, ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##अध्यक्ष, ##छत्तीसगढ़, ##दीपक बैज, ##भाजपा, #Amrit, #AMRIT TODAY, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #केंचुआ, #खबरछत्तीसगढ़, #गठबंधन, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, #जनादेश का अपहरण, #न्यूजछत्तीसगढ़, #बिहार, #बिहार में भाजपा केंचुआ गठबंधन से जनादेश का अपहरण - दीपक बैज*, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #संचार विभाग, #सुशील आनंद शुक्ला, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

*बिहार में भाजपा केंचुआ गठबंधन से जनादेश का अपहरण – दीपक बैज*

Amrit today।रायपुर/14 नवंबर 2025। बिहार के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि यह नतीजे चुनाव आयोग और भाजपा के गठबंधन की साजा मेहनत है। आदर्श आचार संहिता के बीच महिलाओं के खाते में 10 हजार रू. डालकर चुनाव को प्रभावित किया गया, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा। हजारों की संख्या में स्पेशल ट्रेन चला कर दूसरे राज्यों से मतदाता ढोकर लाये गये। दूसरे राज्यों से जो मतदाता लाये गये उनको बकायदा भाजपा का गमछा पहनाकर लाया गया, चुनाव आयोग आंखे मूंदे रहा। बिहार के रिज़ल्ट जमीनी हकीकत के विपरीत है, 90-95 प्रतिशत स्ट्राईक रेट भाजपा का यूं ही नहीं आया। बिहार की जनता के लिए भी यह नतीजे हैरान करने वाले है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि एसआईआर के नाम पर सत्ताधारी दल के राजनैतिक नफे के अनुरूप फ़िल्टर लगाकर 65 लाख मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित किया गया, भाजपा गठबंधन के अनुकूल 21 लाख नए वोटर जोड़ लिए जबकि नाम जोड़ने के आवेदन 16 लाख ही आए थे ऐसा दावा खुद निर्वाचन आयोग का था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि सभी पूर्वानुमान और एक्जिट पोल की उम्मीदों से अधिक 90 प्रतिशत से ज्यादा स्ट्राइक रेट भाजपा का आज तक कभी नहीं रहा, स्पष्ट तौर पर यह कमाल ज्ञानेश कुमार की अगुआई में चुनाव आयोग का ही परिश्रम है।

Leave a Reply