• Wed. Mar 25th, 2026

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ता बने ऊर्जादाता…..

ByPreeti Joshi

Nov 29, 2025 ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##उपभोक्ता, ##छत्तीसगढ़, #Amrit, #AMRIT TODAY, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #News today, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #Virralnews, #अंबिकापुर, #अतिरिक्त, #अभी-अभी, #अमृत टुडे, #आज की ताजा खबर, #आम जनता, #इंडिया न्यूज़, #ऊर्जादाता, #केंद्र सरकार, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पीएम, #पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, #प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, #बिजली, #बेचकर, #बड़े बदलाव, #माध्यम, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

“उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली बेचकर बन रहे हैं ऊर्जादाता”

अंबिकापुर, 29 नवम्बर 2025

अमृत टुडे। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना आम जनता के लिए बड़े बदलाव का माध्यम बन रही है। इस योजना से न केवल घरेलू बिजली की जरूरतें पूरी हो रही हैं, बल्कि उपभोक्ता अतिरिक्त बिजली बेचकर उर्जादाता भी बन रहे हैं। अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में इसके सकारात्मक परिणाम तेजी से सामने आ रहे हैं।

“बिजली बिल पूरी तरह हो गया शून्य, मिल रही है सब्सिडी”

भगवानपुर वार्ड क्रमांक 1 के निवासी कमलेश तिवारी ने अपने घर की छत पर पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया है। उन्होंने बताया कि योजना से जुड़ने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार से उन्हें ₹1,08,000 की सौर सब्सिडी प्राप्त हुई है, जिससे सोलर रूफ टॉप की लागत में काफी राहत मिली। उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम से उत्पन्न बिजली से घर की आवश्यकता पूर्ण हो जाती है, और बची हुई बिजली सीधे विद्युत विभाग को बेचकर आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष में अतिरिक्त बिजली का भुगतान किया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण में सहायक सौर ऊर्जा

तिवारी ने कहा कि योजना से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिल रहा है और पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान हो रहा है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाकर बिजली बिल की परेशानी से मुक्ति पाएं और स्वच्छ ऊर्जा अपनाएं। कमलेश तिवारी केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के लिए दी जा रही सब्सिडी आम परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

Leave a Reply