*स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा*
रायपुर , 21 दिसम्बर 2025
अमृत टुडे। छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट-2025 का द्वितीय दिवस 20 दिसंबर को उत्साहपूर्ण समापन हुआ। खेल प्रतियोगिताओं, पुरस्कार वितरण और रंगारंग सांस्कृतिक संध्या ने सभी को प्रभावित किया।

विवरण: समाज कल्याण विभाग के सहयोग से स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा में संपन्न इस आयोजन में देशभर से ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों ने 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में भाग लिया। मध्यप्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के खिलाड़ी शामिल हुए।
कोचों और सहयोगियों जैसे दिनेश कुमार तांडी, टी.एल. रेड्डी का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विजेताओं को पुरस्कार दिए तथा खेल को आत्मसम्मान का माध्यम बताया। सांस्कृतिक संध्या में स्वरागिनी और योगी डांस ग्रुप की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।






