• Wed. Sep 30th, 2026

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में सेवा संकल्प एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर धमतरी पुलिस का सेवा संकल्प, 131 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों एवं परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, 30 यूनिट रक्तदान…..

Spread the love

Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh

पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में सेवा संकल्प एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य कल्याण एवं सामाजिक दायित्वों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजनों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 131 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सामाजिक दायित्व और मानव सेवा की भावना का परिचय देते हुए 30 यूनिट रक्तदान किया।

विवरण: पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में सेवा संकल्प एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य कल्याण एवं सामाजिक दायित्वों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजनों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 131 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें 73 महिलाएं एवं 58 पुरुष शामिल रहे।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 29 लोगों का ईसीजी 24 लोगों का एचटीएन एवं 4 लोगों का डीएम परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त 74 लोगों का ब्लड टेस्ट भी किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सामाजिक दायित्व और मानव सेवा की भावना का परिचय देते हुए 30 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान के माध्यम से पुलिस परिवार ने जरूरतमंद मरीजों के उपचार में सहयोग करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में समाज के साथ खड़े रहने का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने कहा कि पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का स्वस्थ एवं सुरक्षित रहना उनके कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

You Missed