• Thu. Mar 26th, 2026
Spread the love

छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव में कुमार विश्वास का कार्यक्रम रद्द डिप्टी सीएम अरुण साव ने सीएम साय की सहमति से घोषणा की

बिलासपुर ,अमृत टुडे। विख्यात साहित्यकार एवं छत्तीसगढ़ महतारी के सेवक स्व. विनोद कुमार शुक्ल के देवलोकगमन पर छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव के उद्घाटन में आयोजित कवि सम्मेलन स्थगित कर दिया गया। डिप्टी सीएम एवं खेल मंत्री अरुण साव ने हजारों की भीड़ की सहमति से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सहमति से यह घोषणा की।

विवरण :: छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव के आरंभ में बिलासपुर में कुमार विश्वास एवं साथियों का कवि सम्मेलन निर्धारित था। स्व. विनोद कुमार शुक्ल जी की सूचना मिलते ही उनके सम्मान में कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

हजारों उपस्थित युवाओं ने इस निर्णय का समर्थन किया। यह कदम छत्तीसगढ़ की साहित्यिक परंपरा और महान साहित्यकार के प्रति सम्मान दर्शाता है।

Leave a Reply