“उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा निवास पर गृह विभाग के गार्ड ऑफ ऑनर समाप्ति आदेश पर मीडिया से बातचीत की। औपनिवेशिक परंपरा खत्म कर पुलिस को कानून-व्यवस्था के लिए मुक्त करने का निर्णय बताया।”
कवर्धा , 25 दिसम्बर 2025
अमृत टुडे। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज अपने कवर्धा निवास में मीडिया प्रतिनिधियों से गृह विभाग द्वारा जारी गार्ड ऑफ ऑनर परंपरा समाप्ति आदेश पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इसे पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम बताया, जो औपनिवेशिक काल की अनावश्यक औपचारिकताओं को समाप्त करता है। सामान्य दौरों में मंत्रियों व पुलिस अधिकारियों को अब सलामी गार्ड नहीं मिलेगा, लेकिन राष्ट्रीय समारोहों मेंव्यवस्था यथावत रहेगी।

विवरण :: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर गृह विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर की औपनिवेशिक परंपरा में संशोधन का आदेश जारी किया है। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों का समय व ऊर्जा कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व जनसेवा में लगाना है।
आदेश के अनुसार, जिला भ्रमण, निरीक्षण या आगमन-प्रस्थान के दौरान गृहमंत्री, अन्य मंत्रियों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सलामी गार्ड नहीं दिया जाएगा। यह बदलाव प्रशासनिक सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण है।
कवर्धा निवास पर हुई इस चर्चा में शर्मा ने कहा कि पुलिस को अनावश्यक औपचारिकताओं से मुक्त कर उनकी मूल जिम्मेदारियों पर फोकस किया जाएगा। राष्ट्रीय आयोजनों जैसे गणतंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व व्यवस्था जारी रहेगी।



