• Sun. Mar 22nd, 2026
Spread the love

“व्यापक पुलिस व्यवस्था से जिला सुरक्षित, 123 यातायात उल्लंघन पर कार्रवाई”

राजनांदगांव, 01 जनवरी 2026

अमृत टुडे। जिले में नववर्ष 2026 पूर्णतः शांतिपूर्ण और सुरक्षित रहा। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में 600 पुलिसकर्मियों ने नाकाबंदी, ड्रोन निगरानी और यातायात नियंत्रण से ‘जीरो घटना-जीरो दुर्घटना’ सुनिश्चित किया। 31 दिसंबर को 123 मोटर वाहन उल्लंघन दर्ज हुए, जिसमें 10 शराब पीकर वाहन चलाने के मामले शामिल हैं।

विवरण :: जिले को सेक्टरों में बांटकर 9 राजपत्रित अधिकारी और 20 निरीक्षकों ने पर्यवेक्षण किया। संवेदनशील स्थानों परड्रोन और चेकिंग से असामाजिक गतिविधियां रोकी गईं। पर्यटन स्थलों पर विशेष तैनाती रही, हेल्पलाइन नंबर सक्रिय रखे गए। पुलिस ने नागरिक सहयोग का श्रेय दिया।

Leave a Reply