• Wed. Mar 25th, 2026

“राजनांदगांव में 2025 अपराध दर घटी, आबकारी-नारकोटिक्स पर करोड़ों की जप्ती”…..

Spread the love

राजनांदगांव , 02 जनवरी 2026

अमृत टुडे।

“कुल अपराध 3932 से 3886; शराब 1.12 लाख लीटर, गांजा 555 किलो जप्त; गोल्डन बुक रिकॉर्ड जागरूकता अभियान”

वर्ष 2025 में जिले के अपराध 2024 के मुकाबले घटे, कुल 3886 प्रकरण दर्ज। आबकारी में 1288 मामले, 1.12 लाख लीटर शराब व 86 वाहन जप्त; नारकोटिक्स में 555 किलो गांजा नष्ट। सड़क सुरक्षा माह में 20497 को जागरूक कर गोल्डन बुक रिकॉर्ड बना।

विवरण :: गौवंश तस्करी में 20 प्रकरण, 192 पशु जप्त; त्रिनेत्र योजना से 385 सीसीटीवी लगे। सड़क दुर्घटना 431 में 207 मृत्यु, चालानी राशि 1.42 करोड़ वसूल। गुम व्यक्तियों की 390खोज परिजनों को सौंपे। VIP प्रवास 31 में सुरक्षा चाक-चौबंद रही।

Leave a Reply