• Wed. Feb 4th, 2026

जंबूरी 2026 टेंडर घोटाले में कांग्रेस का EOW पर हमला: मंत्री गजेंद्र यादव समेत अधिकारियों पर FIR की मांग…..

ByPreeti Joshi

Jan 6, 2026 ## कांग्रेस, ##Chhattisgarh, ##NEWS, ##छत्तीसगढ़, #Amrit, #AMRIT TODAY, #amrittoday, #amrittoday.in छत्तीसगढ़ न्यूज, #BIG NEWSMID, #Breaking, #Breaking news, #cg news, #chhattisgarh breaking news, #chhattisgarh hindi news, #chhattisgarh latest news, #Chhattisgarh news, #chhattisgarh news in hindi, #chhattisgarh news live today, #chhattisgarh news today, #chhattisgarhi news, #DAY NEWS, #EOW, #Exclusive, #Hindi News, #HINDICHHATTISGARH, #KA SILSILATODAY'S, #latest news, #News today, #NEWSCHHATTISGARH, #NEWSHINDI, #NEWSINDIA, #NEWSKHABRON, #NEWSTODAY'S, #PCC महामंत्री, #Today breaking news, #today news, #TODAY'S LATEST, #UPDATE, #Virralnews, #अजीत कुकरेजा, #अभी-अभी, #अमित तिवारी, #आज की ताजा खबर, #इंडिया न्यूज़, #एजाज ढेबर, #खबरछत्तीसगढ़, #छत्तीसगढ़ न्यूज़, #जंबूरी 2026, #टेंडर घोटाले, #नरेश गढ़पाल, #नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, #न्यूजछत्तीसगढ़, #पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, #प्रभजोत सिंह लाड़ी, #प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, #महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, #मो सिद्धिक, #लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज, #शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, #सुबोध हरितवाल, #हिंदीछत्तीसगढ़
Spread the love

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा विभाग के जंबूरी 2026 टेंडर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते EOW में शिकायत दर्ज की।

मंत्री गजेंद्र यादव सहित अधिकारियों पर FIR की मांग। आयोजन रद्द करने की अपील।

रायपुर, 06 जनवरी 2026

अमृत टुडे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जंबूरी 2026 के टेंडर प्रक्रिया पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते EOW में शिकायत दर्ज कराई है। PCC अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री गजेंद्र यादव समेत सभी अधिकारियों पर FIR की मांग की। PCC महामंत्री सुबोध हरितवाल ने बताया कि टेंडर रद्द कर दोबारा जारी किया गया, बिना खुले काम लगभग पूरा हो चुका है। क्या ये पूर्व-निर्धारित भ्रष्टाचार का मामला है?

विवरण :: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर PCC प्रतिनिधिमंडल ने आज ACB/EOW कार्यालय पहुंचकर राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ‘जंबूरी 2026’ के टेंडर आबंटन में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

PCC महामंत्री सुबोध हरितवाल ने बताया कि बालोद में 9 जनवरी से प्रस्तावित जंबूरी 2026 का टेंडर पहले 20 दिसंबर को खुलना था, जो गलत तरीके से रद्द कर दिया गया। उसके बाद सिर्फ 10 दिनों के अंतराल में नया टेंडर जारी किया गया। 3 जनवरी को टेंडर खुलने की अंतिम तिथि होने के बावजूद वो नहीं खुला, जबकि जमीनी स्तर पर करोड़ों का काम लगभग पूरा हो चुका है। वर्क ऑर्डर भी जारी नहीं हुआ।

हरितवाल ने कहा, “ये गंभीर मामला है जहां टेंडर खुलने से पहले ही मंत्री और अधिकारियों के संरक्षण में व्यापारी ने काम पूरा कर लिया। ये स्पष्ट भ्रष्टाचार का इशारा है।” प्रतिनिधिमंडल ने FIR दर्ज कर जंबूरी आयोजन रद्द करने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य:

PCC महामंत्री सुबोध हरितवाल, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा, अजीत कुकरेजा, प्रभजोत सिंह लाड़ी, अमित तिवारी, मो सिद्धिक, नरेश गढ़पाल।

कांग्रेस ने स्कूल शिक्षा विभाग से टेंडर प्रक्रिया की पूरी जांच की मांग की है।

Leave a Reply