• Tue. Jun 30th, 2026
Spread the love

IPL स्टाइल टूर्नामेंट में 226 टीमों का जलवा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा: खेल संस्कृति को नया आयाम, बरेंडा में मिनी स्टेडियम बनेगा”

कवर्धा ,05 जनवरी 2026


अमृत टुडे। कवर्धा प्रीमियर लीग के फाइनल में वार्ड नंबर 08 ने ग्राम सारी को हराकर खिताब जीता। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूजा कर शुभारंभ किया, खुद बल्लेबाजी की और ग्राम बरेंडा में मिनी स्टेडियम की घोषणा की। 226 टीमों-4500 खिलाड़ियों वाले इस ऐतिहासिक आयोजन से जिले में खेल क्रांति आई।

विवरण :; उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से कवर्धा के करपात्री स्टेडियम में फाइनल हुआ, जहां वार्ड 08 ने 101 रनों का लक्ष्य चेज कराने में सारी को रोका। तीसरा स्थान बरेंडा को मिला।

विजेता को 1.11 लाख, उपविजेता सारी को 51 हजार, तीसरे को 31 हजार व शील्ड मिली। शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, अनुशासन की तारीफ की और भविष्य में राष्ट्रीय खिलाड़ी उभरने की बात कही। यह जिले का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट था।

Leave a Reply

You Missed