• Thu. Aug 13th, 2026
Spread the love

धमतरी , अमृत टुडे।

*धमतरी पुलिस की त्वरित कार्यवाही
*

धमतरी जिले में मडाई के दौरान सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी धमतरी के निर्देश पर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मगरलोड थाना पुलिस ग्राम मेघा के मडाई स्थल, बाजार चौक में पेट्रोलिंग कर रही थी।

इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान वेदप्रकाश विभार, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम मेघा थाना मगरलोड के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 10.7 इंच लंबा धारदार चाकू बरामद किया, जिसे गवाहों के सामने विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

विवरण:: एसपी धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गुंडा-बदमाशों एवं चाकू बाजों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में थाना मगरलोड पुलिस द्वारा ग्राम मेघा मडाई स्थल, बाजार चौक में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पेट्रोलिंग की जा रही थी।
इस दौरान एक युवक द्वारा अपने दाहिने हाथ में धारदार चाकू लहराते हुए आम लोगों को डराने-धमकाने की जानकारी पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मगरलोड पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़कर पूछताछ की गई,युवक ने अपना नाम वेदप्रकाश विभार पिता नरेश विभार, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम मेघा थाना मगरलोड बताया।
आरोपी से एक धारदार चाकू जिसकी कुल लंबाई – 10.7 इंच एक तरफ धार एवं दूसरी ओर आरीनुमा डिज़ाइन उक्त चाकू को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर कब्जे में लिया गया।

आरोपी द्वारा अवैध रूप से धारदार हथियार रखने एवं सार्वजनिक शांति भंग करने का कृत्य पाए जाने से
आरोपी के विरुद्ध थाना मगरलोड में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*आरोपी का नाम*- वेदप्रकाश विभार पिता नरेश विभार, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम मेघा थाना मगरलोड,जिला धमतरी,(छ.ग.)

धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि अथवा संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को प्रदान करें। आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

You Missed