रायपुर, 07 जनवरी 2026
अमृत टुडे। पंजाब दौरे से पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा से जुड़ी ‘रणनीति’ सोशल मीडिया कंपनी पर 1500 करोड़ वसूली के वायरल वीडियो का हवाला देकर सवाल दागे। जेल में बंद आरोपी प्रमुख जोशी भाजपा नेता का बेटा बताया।
बघेल ने कहा कि आरोपी ने पूछताछ में दो बड़े भाजपा नेताओं का नाम लिया। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला होने पर सीएम विष्णुदेव साय से ED जांच की मांग। मुख्यधारा मीडिया पर चुप्पी का सवाल।
विवरण :: वीडियो में 1500 करोड़ दिल्ली भेजने की बात। भाजपा विधायक की FIR पर कार्रवाई, जेल में आरोपी। ‘रणनीति’ कंपनी भाजपा व सीएम का सोशल मीडिया संभालती थी? पैसा कहां से इकट्ठा, कहां जाना था—देश जानना चाहता है। मीडिया से डिबेट की मांग। ED स्वतः जांच ले सकती है।




