• Fri. Jul 31st, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

30 जुलाई 2026 । दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुई छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने बैठक को लेकर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में दीपक बैज की “पेशी” हुई है।

विवरण: कांग्रेस की इस अहम बैठक में प्रदेश संगठन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने की, जिसमें दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से लंबित संगठनात्मक नियुक्तियों पर भी चर्चा हुई और नई कार्यकारिणी जल्द घोषित हो सकती है। इसी बीच भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि दीपक बैज तीन साल का हिसाब देने दिल्ली गए थे और उन्होंने वहां झूठ का पुलिंदा पेश किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बैज खुद को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply