“रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, अकादमिक-खेल पुरस्कार वितरण”
“मां सरस्वती पूजन से शुरू, अरुणिता पत्रिका विमोचन, नारी शक्ति पर नाटक”
रायपुर ,08 फरवरी 2026
अमृत टुडे। गुरुकुल महिला महाविद्यालय का गुरुकुल प्रभा वार्षिकोत्सव अरुण मंच पर भव्य रूप से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक सुनील कुमार सोनी ने मां सरस्वती पूजन व दीप प्रज्वलन से शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। सोनी ने शिक्षा के साथ संस्कारों पर जोर दिया, विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया।amrittoday.in

विशिष्ट अतिथि तरल मोदी ने कला-कौशल के महत्व बताया। जितेश्वरी साहू को सर्वश्रेष्ठ छात्रा, करुणा साहू को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक व खुशबू साहू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सम्मानित। चेतना साहू, ऐश्वर्या यादव व निशा साहू को मेरिट स्कॉलरशिप। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, लोक नृत्य, भांगड़ा, घूमर से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। अरुणिता पत्रिका का विमोचन हुआ।amrittoday.in

विवरण:: कार्यक्रम में नारी शक्ति नाटक, कथक, संबलपुरी, पंजाबी भांगड़ा व मराठी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां। संचालिका शोभा खंडेलवाल ने नारी उत्थान पर बल दिया। अजय तिवारी ने बहुमुखी विकास की प्रेरणा दी। यहोत्सव शिक्षा, संस्कृति व खेल में उत्कृष्टता का प्रतीक बना। राष्ट्रगान से समापन।amrittoday.in


