Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस चुनाव में बड़े पैमाने पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगा है। भाजयुमो प्रदेश प्रभारी वैभव बैस ने कहा कांग्रेस ने लोकतंत्र का मजाक उड़ाया। फर्जी आईडी से वोट डाले गए, कई बूथों पर एक व्यक्ति ने कई बार मतदान किया। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की जानकारी में यह सब हुआ। भूपेश बघेल का वर्चस्व समाप्त, पार्टी टुकड़ों में बंटी।
विवरण : भाजयुमो प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता वैभव बैस ने रायपुर में पत्रकार वार्ता में कहा युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी वोटरों का उपयोग आम बात है। कई बूथों पर सूची में ऐसे नाम थे जिनका संगठन से कोई लेना देना नहीं। यह सब कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व की संरक्षण में हुआ ताकि चहेतों को जिताया जा सके। चुनाव से पहले ही कांग्रेस अंतर्कलह सामने आई जब भूपेश बघेल के विरोध में उनके विधायकों ने अपना प्रत्याशी उतार दिया।
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई लोगों ने दावेदारी ठोक दी जो कांग्रेस के टुकड़ों में बंटे होने को दर्शाता है। दीपक बैज पूरे कार्यकाल में कार्यकारिणी घोषित नहीं कर पाए। भाजयुमो इस मुद्दे को लेकर प्रदेश भर में युवाओं के बीच जाएगा और कांग्रेस के फर्जीवाड़े को उजागर करेगा। युवा अब जागरूक है और कांग्रेस की धांधली को बर्दाश्त नहीं करेगा।



