Amrit Today, Dhamtari Chhattisgarh
धमतरी पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। मगरलोड थाना क्षेत्र में सीमेंट गोदाम के सामने से चोरी हुई एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस ने शराब भट्ठी के पास घेराबंदी कर आरोपी चन्द्रदेव ध्रुव को दबोचा। पूछताछ में चोरी करना स्वीकार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
विवरण : थाना मगरलोड पुलिस को संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम अभियान में बड़ी सफलता मिली है। ग्राम बिरझूली स्थित दिलीप साहू के सीमेंट गोदाम के सामने से 14 सितंबर को एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने देशी शराब भट्ठी के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोका।
पूछताछ में आरोपी चन्द्रदेव ध्रुव ने चोरी करना स्वीकार किया। 40 वर्षीय आरोपी ग्राम राजाडेरा का निवासी है। पुलिस ने 15 हजार रुपये मूल्य की मोटरसाइकिल जब्त कर ली। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऐसे अपराधों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।



