• Thu. Aug 13th, 2026
Spread the love

रायपुर,11 फरवरी 2026

अमृत टुडे।

“सूखे नशे पर जीरो टॉलरेंस: टिकरापारा से DCP वेस्ट की टीम ने 1 ग्राम चिट्टा (मूल्य 8 हजार) के साथ गिरफ्तार किया”


“एनडीपीएस धारा 21 के तहत केस, स्रोत से गंतव्य तक जांच जारी; आरोपी पुलिस लाइन रायपुर निवासी”

सूखे नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति में पुलिस ने खुद का ही एक आरक्षक पकड़ लिया। DCP वेस्ट संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर थाना टिकरापारा की टीम ने हिमांशु बर्मन को चिट्टा बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

विवरण:: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने नीलकंठेश्वर मंदिर पीछे मठपारा में एक्सिस वाहन (CG-04-PW-1372) में चिट्टा बेचने वाले आरक्षक हिमांशु बर्मन (34 वर्ष, ग्राम कुण्डा कबीरधाम, हाल पुलिस लाइन रायपुर) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 ग्राम चिट्टा (कीमत 8,000 रुपये) बरामद हुआ।

थाना टिकरापारा में अपराध क्र. 119/26 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट दर्ज, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। एडिश्नल DCP राहुल देव शर्मा, ACP नवनीत पाटिल और इशु अग्रवाल की संयुक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई की।
DCP वेस्ट के निर्देश पर स्रोत से गंतव्य तक जांच जारी, अन्य आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे।
यह कार्रवाई नशे के खिलाफ सख्ती का उदाहरण है।amrittoday.in

amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed