• Thu. Aug 13th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़

12 अगस्त 2026 । छत्तीसगढ़ी सिनेमा के समर्पित मार्गदर्शक और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा को रायपुर में हुए ‘सातवें निर्मल पांडे फिल्म फेस्टिवल’ में उनके 25 वर्षों के योगदान के लिए ‘एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया, जो प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने का प्रतीक है।

विवरण:: धरसींवा के विधायक एवं प्रतिष्ठित अभिनेता अनुज शर्मा को रायपुर में आयोजित ‘सातवें निर्मल पांडे फिल्म फेस्टिवल’ में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। निर्मल पांडे स्मृति न्यास द्वारा यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ी सिनेमा को पिछले 25 वर्षों से संजोने, सशक्त करने और लोक परंपराओं को देशभर में पहुंचाने के उनके सतत प्रयासों के लिए दिया गया।

उसी अवसर पर ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन, शिमला ने भी उन्हें विशेष प्रशंसा-पत्र से सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित वरिष्ट फिल्मकारों ने उनके अभिनय, नेतृत्व और संस्कृति के प्रति समर्पण की सराहना की और कहा कि इस प्रतिष्ठित सम्मान से छत्तीसगढ़ी कला को राष्ट्रीय मान्यता मिली है। अनुज शर्मा ने इसे समूचे प्रदेश की माटी और कलाकारों का सम्मान बताते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए इस विरासत को संरक्षित रखने का आह्वान किया। उपस्थित कलाकारों व दर्शकों ने उन्हें बधाई देते हुए इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

Leave a Reply

You Missed