“पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा, “BJP सरकार जनता की बात नहीं सुन रही, गिरौदपुरी जैतखाम कटने जैसे मामलों को दबाने की कोशिश।”
“कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, राहुल गांधी के अंबिकापुर दौरे में मनरेगा पर जन जागरण; BJP को ‘कमाऊ पूत’ और ‘बैंक लुटेरा’ बताया।”
एंकर, 14 फरवरी 2026
अमृत टुडे। रायपुर में पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने BJP सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कानून-व्यवस्था की बर्बादी, भ्रष्टाचार, गिरौदपुरी जैतखाम घटना को दबाने और मनरेगा समाप्त करने पर निशाना साधा। कांग्रेस में गुटबाजी न होने का दावा करते हुए राहुल गांधी के अंबिकापुर कार्यक्रम का जिक्र किया।

विवरण:: पूर्व छत्तीसगढ़ मंत्री शिव डहरिया ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि BJP सत्ता में आने के बाद से कानून व्यवस्था सुधारने में नाकाम रही है और पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है। मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं तथा जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। गिरौदपुरी में दो जैतखाम काटे जाने की घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि दोषियों को पकड़ने के बजाय मामला दबाने की कोशिश हुई, जिससे समाज आक्रोशित है।

कांग्रेस में गुटबाजी न होने का दावा करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति के प्रतिनिधियों की शिकायतें प्रदेश कमेटी में रखी जाती हैं और बातचीत से समाधान होता है। BJP के नेताओं को ‘कमाऊ पूत’ और ‘छत्तीसगढ़ लुटेरा बैंक’ कहा, जो जल-जंगल-जमीन बेच रहे हैं। मनरेगा जैसी गरीबों की रोजगार गारंटी योजना समाप्त करने पर नाराजगी जताई। राहुल गांधी का अंबिकापुर दौरा होने का प्लान बताया, जहां मनरेगा विरोध और प्रजातांत्रिक मूल्यों पर जन जागरण होगा।

