अमृत टुडे/रायपुर छत्तीसगढ़। लोकभवन भ्रमण: छात्रों को छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक विरासत से रूबरू कराने वाली अनोखी पहल।
विवरण: राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर प्रदेश के सर्वोच्च संवैधानिक कार्यालय ‘लोकभवन’ की कार्यप्रणाली से अवगत कराने और जनसामान्य को जोड़ने के उद्देश्य से लोकभवन का भ्रमण कार्यक्रम चल रहा है। इस कड़ी में शनिवार को शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर स्वाशासी महाविद्यालय, राजनांदगांव के बीए और एमए के विद्यार्थियों ने पहली बार लोकभवन का भ्रमण किया। इससे पूर्व स्कूली बच्चों और गोद ग्राम के ग्रामीणों ने दौरा किया था।

विद्यार्थियों को लोकभवन परिसर में छत्तीसगढ़ मंडपम, उदंती परिसर, कन्हार परिसर, डिस्पेंसरी, सचिवालय की शाखाओं, हरे-भरे उद्यान का भ्रमण कराया गया। उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में प्रयुक्त तोप का भी अवलोकन किया। भ्रमण के बाद छात्रों ने उत्साह जताते हुए कहा कि लोकभवन आकर उन्हें अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई। यह पहल युवाओं को प्रशासनिक व्यवस्था और ऐतिहासिक महत्व से जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।





