Amrit Today, Raipur Chhattisgarh
रायपुर के समता कॉलोनी क्षेत्र में स्वीकृत नक्शे के विपरीत किए गए अतिरिक्त निर्माण पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम जोन 7 के नगर निवेश विभाग ने निर्माणाधीन भवन के अतिरिक्त हिस्से को तोड़ दिया। अधिकारियों के अनुसार भवन स्वामी और निर्माणकर्ता को नियमानुसार नोटिस देने के बाद यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन का बल भी मौजूद रहा।

विवरण: नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 7 में कार्रवाई की गई। जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गदर्शन में नगर निवेश विभाग की टीम ने समता कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक भवन में स्वीकृत नक्शे के विपरीत अतिरिक्त निर्माण किया गया था।
नियमों के तहत संबंधित भवन स्वामी और निर्माणकर्ता को नोटिस जारी किया गया। इसके बाद स्थल पर अभियान चलाकर अतिरिक्त निर्माण को तोड़ा गया। कार्रवाई में सहायक अभियंता कमलेश मिथलेश और शत्रुहन देशलहरे, उप अभियंता प्रेरणा अग्रवाल और चंद्रकांत बर्गे सहित निगम अमला और पुलिस बल मौजूद रहा।




