• Tue. May 12th, 2026
Spread the love

अमृत टुडे/रायपुर छत्तीसगढ़

“रायपुर पुलिस ने ट्रेलर माल के साथ हेराफेरी कर ठगी करने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा। थाना मंदिर हसौद ने 10 मीट्रिक टन टीएमटी सरिया बरामद किया।”

ट्रांसपोर्टर राजू सिंह, चालक चुम्मन साहू और कबाड़ी रूपेश सिंह गिरफ्तार। अपराध क्र. 148/26 धारा 318(4), 61, 112 बीएनएस। एसपी श्वेता सिन्हा के निर्देश पर कार्रवाई।”

महिला हॉस्टल के लिए मंगाया सरिया ट्रेलर से गायब। कबाड़ी के साथ मिले ट्रांसपोर्टर-चालक गिरफ्तार, लाखों की ठगी का खुलासा।

विवरण:: मेसर्स श्रीजीकृपा प्रोजेक्ट लिमिटेड के मैनेजर ने थाना मंदिर हसौद में शिकायत दर्ज कराई कि नवा रायपुर सेक्टर-16 के महिला हॉस्टल निर्माण के लिए ऑर्डर किया टीएमटी सरिया ट्रेलर से भेजा गया। ट्रांसपोर्टर, चालक और कबाड़ी ने मिलकर डाला में हेराफेरी कर 10 मीट्रिक टन सरिया (कीमत 6,90,000 रुपये) उड़ा लिया।

पुलिस ने वाहन मालिक ट्रांसपोर्टर राजू सिंह (48, अशोक विहार), चालक चुम्मन साहू (37, गोगांव) और कबाड़ी रूपेश सिंह (34, सीता नगर) को गिरफ्तार किया।

एसपी श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना मंदिर हसौद की टीम ने पूछताछ में खुलासा किया कि आरोपी गोंदवारा अशोक विहार कबाड़ी के यहां सरिया बेच रहे थे।

जप्त सामान: सरिया, पिग आयरन टुकड़े, 2 क्रेन, वेट मशीन (1 छोटी, 2 बड़ी)। आरोपी राजू सिंह पिता योगेन्द्र सिंह (ट्रांसपोर्टर), चुम्मन साहू पिता जेठुराम (चालक), रूपेश सिंह पिता श्रीकांत (कबाड़ी)।

amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed