• Sat. May 9th, 2026

“बलौदा बाजार ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन, विभिन्न समाजों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा”…..

Spread the love

संस्थापक अध्यक्ष लता अजय साहू के नेतृत्व में देर रात तक चला कार्यक्रम, प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

अमृत टुडे/बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़। नया सवेरा जन कल्याण समिति के प्रधान कार्यालय बलौदा बाजार में संस्थापक अध्यक्ष लता अजय साहू के मार्गदर्शन में विश्व महिला दिवस 2026 का शानदार आयोजन बलौदा बाजार ऑडिटोरियम में किया गया।

विवरण: सर्व समाज की महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम को भव्यता प्रदान हुई। यह आयोजन इतिहास के पन्नों में यादगार बन गया। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के साथ बलौदा बाजार पालिका अध्यक्ष अशोक जैन ने दीप प्रज्वलन और राज्य गीत से शुभारंभ किया।

अपने भाषण में मंत्री ने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए संस्थापक अध्यक्ष लता अजय साहू और पूरी टीम को बधाई दी। 21 मार्च 2026 की शाम से देर रात 10 बजे तक चले इस आयोजन में प्रतिभागियों को मेडल, गमछा, शाल, गुलदस्ता और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विभिन्न कार्यक्रमों में बच्चों, एनसीसी कैडेट्स के साथ सिंधी पंचायत महिला समिति, पंजाबी महिला समिति, गुजराती महिला समिति, यादव महिला समिति, जैन महिला समिति, माहेश्वरी महिला समिति, साहू महिला समिति की महिलाओं ने उत्साह दिखाया। रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, भाटापारा आदि स्थानों से भी सहयोग मिला।
नया सवेरा समिति के सदस्यों ने कम संसाधनों के बावजूद आयोजन को सफल बनाया। इसमें अध्यक्ष के साथ सहसचिव रूकमणी यादव, अजय साहू, शोमा भट्टर, रीना सराफ, दीपांशी यादव, यशस्वी साहू, हुसैफ, सविता यदु, सीमा साहू, प्रीति साहू, पूर्णिमा साहू, जैस्मिन, रितु दत्ता, परमेश्वर साहू, राजेन्द्र साहू, मुकेश साहू, नूतन सेन, ललित साहू, मुकेश सोनकर, गंगा प्रसाद गुप्ता, कलेश साहू, लल्लन गुप्ता, शिव गुप्ता आदि का भरपूर सहयोग रहा।

amrittoday.in

Leave a Reply