“नियुक्ति की मांग को लेकर लगातार आंदोलन, भविष्य को लेकर बढ़ी चिंता”
अमृत टुडे/रायपुर छत्तीसगढ़
26 मार्च 2026 । छत्तीसगढ़ के 2300 डीएड (D.‑Ed.) चयनित अभ्यर्थियों द्वारा अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहा आमरण अनशन आज 91वें दिन भी जारी है। सप्तमी के पावन अवसर पर अभ्यर्थियों ने 14 मंत्रियों के नाम से 108 दीप प्रज्वलित कर ईश्वर से नियुक्ति के लिए प्रार्थना की और सरकार से शीघ्र न्याय देने की गुहार लगाई।

विवरण:: अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे विधिवत रूप से सहायक शिक्षक भर्ती 2023 की मेरिट सूची में चयनित हैं, फिर भी 2300 पदों पर उनकी नियुक्ति नहीं हो पाई, जिससे उनके भविष्य पर गहरा संकट उत्पन्न हो गया है। कई अभ्यर्थी आर्थिक, मानसिक और शारीरिक दबाव का सामना करते हुए भी अपनी जायज मांग को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से उठा रहे हैं।
अभ्यर्थियों ने सप्तमी के धार्मिक अवसर पर 108 दीप जलाकर न्याय मांगने वाली परंपरागत रीति को आधार बनाया, जिससे सरकार और जनप्रतिनिधियों का ध्यान अपनी समस्या की ओर आकर्षित हो। उनका कहना है कि जब तक उनकी नियुक्ति सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक अनशन जारी रहेगा और वे प्रदेश सरकार से संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील करते हैं।




