• Wed. Apr 1st, 2026

“राजेश मूणत का कड़ा रुख: आर.डी. तिवारी स्कूल के नवीन भवन निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय सीमा में कार्य पूर्ण करने की दी चेतावनी”…..

Spread the love

अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 01 अप्रैल 2026 । “जब तक आर.डी. तिवारी स्कूल का नया भवन और जलागार जैसी जन‑सुविधाएं तैयार नहीं हो जातीं, विधायक राजेश मूणत अधिकारियों पर नजर रखे हुए रहेंगे – रायपुर पश्चिम के विकास में शिक्षा को अब वास्तविक धुरी बनाया जा रहा है।”

विवरण : रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास को एक नया आयाम देते हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने आज आर.डी. तिवारी स्कूल के परिसर का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने नए कक्ष निर्माण के लिए ₹1.60 करोड़ की स्वीकृति की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा लगभग ₹1 करोड़ की लागत से नवीन कक्षों का निर्माण और ₹60 लाख की लागत से पुराने भवन के जीर्णोद्धार व अन्य शिक्षा हितैषी कार्य शामिल हैं।

मूणत ने अधिकारियों को सख्त शब्दों में निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता के साथ समझौता किए बिना ही यह परियोजना तेज़ गति से पूर्ण की जाए।

amrittoday.in

Leave a Reply

You Missed