अमृत टुडे, रायपुर छत्तीसगढ़ 02 अप्रैल 2026। हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजन हुए। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर में संकट मोचन श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई। भक्तों को प्रसाद वितरित कर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

विवरण ::श्रीहनुमते नमः के उद्घोष के साथ पवनपुत्र हनुमान जी से प्रार्थना की गई कि जीवन के संकट दूर कर सुख, शांति, बल, बुद्धि व आरोग्य प्रदान करें। रेलवे स्टेशन मंदिर सहित अन्य स्थानों पर भक्तों ने भाग लिया। यह आयोजन सामूहिक भक्ति व एकता का प्रतीक बना। सभी को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी गई।





