अमृत टुडे, धमतरी छत्तीसगढ़
03 अगस्त 2026 । धमतरी एसपी भावना पांडेय ने जिले के थाना/चौकी प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। बैठक में लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, अपराध नियंत्रण और तकनीक आधारित पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
विवरण: एसपी ने वर्षवार और अपराध शीर्षवार लंबित मामलों, मर्ग, चालान, शिकायतों और विभागीय जांचों की समीक्षा की। उन्होंने 60 और 90 दिन से अधिक लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने, फरार आरोपियों और वारंटियों पर कार्रवाई तेज करने तथा आदतन अपराधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में CCTNS, ई-साक्ष्य, ई-एफएसएल, ई-प्रॉसिक्यूशन, ICJS, CEIR, DG/IG डैशबोर्ड और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म की भी समीक्षा की गई। एसपी ने थानों के CCTV, शासकीय वाहन, वायरलेस सेट और अन्य संसाधनों के बेहतर रखरखाव तथा आमजन की शिकायतों के संवेदनशील और त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया।




