अमृत टुडे , रायपुर छत्तीसगढ़ 02 अप्रैल 2026 । शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन व ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे की प्रेसवार्ता में पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, विधायक कुलदीप जुनेजा सहित नेताओं ने केंद्र सरकार को घेरा। आर्थिक कुप्रबंधन व कूटनीतिक विफलता से महंगाई बढ़ने का आरोप लगाया।

विवरण :: श्रीकुमार मेनन ने कमर्शियल गैस में 195 रुपये व घरेलू गैस में 62 रुपये बढ़ोतरी का जिक्र किया। पेट्रोल 1-4 रुपये महंगा। राजेंद्र बंजारे ने एविएशन फ्यूल व दैनिक वस्तुओं महंगाई बताई। प्रमोद दुबे ने खाद्य तेल 200 रुपये व गैस 900-1000 रुपये होने का आंकड़ा दिया। कुलदीप जुनेजा ने मनरेगा कमजोर करने व पूंजीपतियों को लाभ का आरोप लगाया। पंकज व आकाश शर्मा ने आर्थिक असमानता पर चिंता जताई। महंगाई रोकने पर जनआंदोलन की चेतावनी दी।




