• Fri. Apr 10th, 2026

*SP अंकिता शर्मा ने 60+ पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*

Spread the love

*जिला पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 60 से अधिक अधिकारियों- कर्मचारियों को सम्मानित किया।*

*मेहनत और समर्पण से विभाग की छवि मजबूत, भविष्य में भी उत्कृष्टता की प्रेरणा।*

अमृत टुडे/ राजनांदगांव,छत्तीसगढ़:

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिला राजनांदगांव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 60+ पुलिस अधिकारियों- कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी की मेहनत, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की, कहा कि इससे पुलिस विभाग की छवि सुदृढ़ हुई है। भविष्य में भी इसी जोश से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त SP कीर्तन राठौर व रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर उपस्थित रहे।

सम्मानित पुलिसकर्मियों को उनके प्रदर्शन, कर्तव्यपरायणता और जनसेवा समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। जिला पुलिस समय-समय पर ऐसे आयोजन कर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाती है, जिससे वे अधिक उत्साह से कर्तव्य निभाएं। SP ने सभी को बधाई दी और विभाग की सेवा को सशक्त बनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply